उत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल में सीनियर रेजिडेंट पर भर्ती है। यह भर्ती सीनियर रेजिडेंसी प्रोग्राम के तहत है। उत्तर रेलवे में सीनियर रेजिडेंट के पर भर्ती वॉक इन इंटरव्यू से होगी। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन तीन और चार फरवरी को ऑडिटोरियम, पहली मंजिल, अकादमिक ब्लॉक, उत्तर रेलवे केंद्रीय अस्पताल, नई दिल्ली में होगा।
उम्मीदवार सुबह 8:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर रिपोर्ट करे। जानकारी के लिए वेबसाइट https://nr.indianrailways.gov.in पर विजिट करें। भर्ती के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म को भर 3 फरवरी, 2022 को सुबह 8.30 बजे इंटरव्यू पहुंचें।
पदों की संख्या
29
योग्यता
एमसीआई / एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त पीजी डिग्री या डिप्लोमा ।
आयु
20 जनवरी, 2022 तक सामान्य श्रेणी के लिए आयु 37 वर्ष,
ओबीसी के लिए 40 वर्ष
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 42 वर्ष है।
आवेदन फॉर्म के साथ रिपोर्ट
वॉक इन इंटरव्यू के लिए निर्धारित स्थल पर आवेदन फॉर्म के साथ उपस्थित। इंटरव्यू के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी उपस्थित हों।
आवेदन
उम्मीदवार वेबसाइट nr.indianrailways.gov.in पर क्लिक करें।
सीनियर रेजिडेंट भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें।
होमपेज पर समाचार और भर्ती जानकारी के टैब पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक के बाद अलग से एक पेज स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगा।
भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें।
नोटिफिकेशन का प्रिंट आउट निकाल आगे की जरूरत रखें।
0 Comments