एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल पद पर वैकेंसी है।एएआई की ओर से जारी भर्ती अनुसार, जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल के 400 खाली पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। भर्ती के लिए आखिरी तारीख 14 जुलाई है। जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल पद के लिए ऑनलाइन वेबसाइट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://www.aai.aero/ पर जाना है।
वैकेंसी (पद)-400
जनरल
163
ओबीसी
108
ईडब्ल्यूएस
40
एससी
59
एसटी
30
योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी (फिजिक्स और मैथमेटिक्स) या फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ बीई/बीटेक होना।
इंग्लिश में लिखने और बोलने में दक्षता जरूरी।
12वीं या 10वीं में इंग्लिश एक विषय के रूप में हो।
आयु
उम्र 14 जुलाई 2022 को अधिकतम 27 साल हो। आयु में दिव्यांगों को 10 साल, एससी व एसटी को 5 साल, ओबीसी नॉन क्रीमीलेयर को 3 साल की छूट।
सैलरी
जूनियर एग्जीक्यूटिव एयर ट्रैफिक कंट्रोल को पे स्केल 40000-3%-140000 रुपये की सैलरी ।

0 Comments