टीचर्स की भर्ती :रीट अभ्यर्थी 9 फरवरी तक करे ऑनलाइन आवेदन

टीचर्स की भर्ती :रीट अभ्यर्थी 9 फरवरी तक करे ऑनलाइन आवेदन
राजस्थान में सरकारी स्कूलों में लेवल-1 और लेवल-2 के रिक्त पदों के लिए शिक्षा विभाग ने 32000 पदों की भर्ती जारी है। जिसके तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के साथ शिक्षा के पदों पर आवेदन  हैं। आवेदन 10 जनवरी से शुरू हैं और 9 फरवरी तक भरे जाएंगे। अभ्यर्थी SSO आईडी के माध्यम से शिक्षा विभाग की वेबसाइट http://recruitment.rajasthan.gov.in पर आवेदन करे ।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक से अधिक पद की योग्यता या पात्रता होने पर आवेदन करे । ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगे। गैर अनुसूचित क्षेत्र के विज्ञप्ति पदों के लिए अनुसूचित क्षेत्र सहित पूरे राजस्थान और राजस्थान के बाहर के आवेदन करे। 

पद संख्या

31000 सामान्य शिक्षा + 1000 विशेष शिक्षा
गैर अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-1 सामान्य शिक्षा
11500
गैर अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-1 विशेष शिक्षा 
440
अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-1 सामान्य शिक्षा
3500
अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-1 विशेष शिक्षा
60
गैर अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-2 सामान्य शिक्षा
13420
गैर अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-2 विशेष शिक्षा
455
अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-2 सामान्य शिक्षा
2580
अनुसूचित क्षेत्र अध्यापक लेवल-2 विशेष शिक्षा
55

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, क्रीमीलेयर वर्ग के अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग व राज्य के बाहर
100 रुपए
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर 
70 रुपए
समस्त विशेष योग्यजन और राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति सहरिया 
60 रुपए

नियम

रीट भर्ती परीक्षा के अंकों का प्रतिशत रहेगा भर्ती के लिए आवेदन का आधार
सामान्य / अनारक्षित 
60 अंक (टीएसपी और नॉन टीएसपी)
अनुसूचित जनजाति
55 (नॉन टीएसपी), 36 (टीएसपी)
अनुसूचित जाति (SC), ओबीसी, एमबीसी और आर्थिक कमजोर वर्ग
55 अंक (नॉन टीएसपी और टीएसपी)
समस्त श्रेणी की विधवा और परित्यक्ता महिलाएं व भूतपूर्व सैनिक
50 अंक (टीएसपी और नॉन टीएसपी)
दिव्यांग
40 अंक 
सहरिया जनजाति 
36 अंक

चयन 

बीकानेर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पात्र परीक्षार्थियों के एकेडमिक इंडेक्स से 10% मार्क्स। 
 फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी। इस आधार पर सरकार नियुक्तियां देगी। फाइनल मेरिट में 90:10 का फॉर्मूला लगेगा। 90% मार्क्स राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) से लिए जाएंगे, 
10 फीसदी एकेडमिक डिग्री से लिए जाएंगे।

लेवल फर्स्ट

रीट के नंबरों के हिसाब से मेरिट बनेगी। 150 अंकों में से जितने अंक है। अन्य कोई नंबर नहीं जुड़ेंगे।

लेवल सेकंड

रीट के 150 नंबर का 90 फीसदी वेटेज और 10 फीसदी स्नातक के अंक मिला मेरिट बनेगी।

नियुक्ति

टीचर्स के 32000 पदों पर नए सत्र में नियुक्ति मिलेगी। उम्मीद है कि मार्च और अप्रेल तक नए टीचर्स स्कूल पहुंचेगे। नौ फरवरी तक आवेदन ही मांगे हैं। ऐसे में एक महीने में ये काम हो जाए तो स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा।




Post a Comment

0 Comments