भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के जबलपुर (मध्य प्रदेश) स्थित उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान ने पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन है। एमपी टीएफआरआई भर्ती 2022 विज्ञापन के अनुसार तकनीकी सहायक श्रेणी-2, आशुलिपिक श्रेणी-2, अवर श्रेणी लिपिक (एलडीसी), तकनीशियन, वन रक्षक और मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 42 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित हैं।
पद
42
तारीख
प्रारंभिक तारीख
07-02-2022
आखिरी तारीख
09-03-2022
शुल्क
अप्लीकेशन पेज पर डिटेल्स भरकर और निर्धारित शुल्क 1300 रुपये भर सबमिट कर पाएंगे। एससी और एसटी एवं कैटेगरी की महिला के लिए शुल्क 800 रुपये है।
आवेदन
मध्य प्रदेश टीएफआरआई में विज्ञापित पदों के लिए संस्थान की वेबसाइट, tfri.mponline.gov.in पर लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन पेज पर जाते हैं।
योग्यता (Ability)
तकनीकी सहायक श्रेणी-2
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बॉटनी / जूलॉजी / बॉयोटेक्नोलॉजी / फॉरेस्ट्री में बीएससी डिग्री।
आशुलिपिक श्रेणी-2
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं और स्टेनोग्राफी में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड। कंप्यूटर अप्लीकेशन में सर्टिफिकेट।
अवर श्रेणी लिपिक (एलडीसी)
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं और कंप्यूटर पर इंग्लिश 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड।
तकनीशियन
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई।
वन रक्षक
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषयों के साथ 12वीं पास।
मल्टी टास्किंग स्टाफ
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।
0 Comments