रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जयपुर समेत 19 शहरों में निकाली भर्ती:28 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट करगे आवेदन, 36,000 रुपए मिलेगी सैलरी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जयपुर समेत 19 शहरों में निकाली भर्ती:28 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट करगे आवेदन, 36,000 रुपए मिलेगी सैलरी

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी के लिए अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 905 पदों पर भर्ती है।  20 से 28 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयन रिटर्न टेस्ट के साथ इंटरव्यू के आधार पर । जयपुर, कानपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जम्मू, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, तिरुवनंतपुरम और कोच्ची में पोस्टिंग दी जाएगी।

योग्यता
किसी विषय में कम से कम 50 फीसदी अंक के साथ बैचलर डिग्री यानी ग्रेजुएशन की डिग्री हो। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सिर्फ ग्रेजुएशन जरूरी है। न्यूनतम अंक की बाध्यता नहीं है।कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी भी हो। 

आयु
उम्र 20 से 28 साल के बीच होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट ।

सैलरी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट के पदों पर सिलेक्शन का पे-स्केल 36,091 रुपए हर महीने सैलरी। RBI की गाइडलाइन के अनुसार भत्ते भी दिए जायगे।

सेलेक्शन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट भर्ती में सिलेक्शन प्रक्रिया तीन चरणों की होगी।प्रारंभिक परीक्षा होगी।सफल होने वालों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। फिर लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट लिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 मार्च 2022 को ऑनलाइन मोड पर होगी।

अप्लाई
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट भर्ती के लिए फॉर्म रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट rbi.org.in पर जारी किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन होगा। जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए है। जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व कर्मियों के लिए शुल्क 50 रुपए है।


Post a Comment

0 Comments