राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2021 के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड हैं। परीक्षा का आयोजन दिनांक 20 व 21 मार्च 2022 को राज्य के समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों पर होगा।
परीक्षा निर्धारित कार्यक्रमानुसार 9 से 12 बजे एवं दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।आयोग ने सातों संभाग अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं उदयपुर में कुल 112 परीक्षा केंद्र है।
एडमिट कार्ड लिंक व एसएसओ आईडी डाउनलोड
कैंडिडेट एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर जा डाउनलोड करते हैं। सिटीजन ऐप में रिक्र्यूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध लिंक का चयन कर प्रवेश-पत्र प्राप्त है।
मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र
परीक्षा केन्द्र पर एक पासपोर्ट साइज फोटो व मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र लेना होगा। एग्जाम से 1 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। बिना फोटो आईडी के एंट्री नहीं मिलेगी। सभी प्रवेश-पत्र के साथ जारी निर्देश देख लें।
अनुमति
परीक्षा वर्णनात्मक होने के कारण अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीली स्याही के बॉल पेन के साथ सामान्य जैल पेन/स्याही पेन, पेंसिल, रबड़ एवं स्केल ले जाने की अनुमति प्रदान है।
कोरोना संक्रमित सूचित
आयोग की ओर से कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी को 19 मार्च 2022 को शाम 4 बजे तक रिपोर्ट ईमेल examplanning.rpsc@rajasthan.gov.in पर भेजकर इन नंबर 0145-2635255 पर सूचना देगी। कैंडिडेट के लिए अलग से व्यवस्था होगी।
0 Comments