हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हार्ट्रान) ने आईटी प्रोफेशनल की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी है। कॉर्पोरेशन 8 मार्च 2022 को जारी विज्ञापन के अनुसार, पंचकूला और चंडीगढ़ में जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर, सॉफ्टवेयर डेवलपर एंड मोबाइल अप्लीकेशंस डेवलपर और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर के 35 पदों पर भर्ती के लिए योग्य से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सैलरी
जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर
42,000 रुपये
सॉफ्टवेयर डेवलपर एंड मोबाइल अप्लीकेशंस डेवलपर
65,000 रुपये
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर
65,000 रुपये
योग्यता
जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर के लिए किसी स्ट्रीम में बीई/ बीटेक/ एमटेक या कंप्यूटर साइंस/आईटी में एमएससी या एमसीए या डीओई/नीलेट से बी/सी लेवल परीक्षा कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ पास होना।
सॉफ्टवेयर डेवलपर एंड मोबाइल अप्लीकेशंस डेवलपर पदों के लिए ऊपर बताई गई योग्यता के साथ-साथ सम्बन्धित कार्य का 5 वर्ष का अनुभव हो।
नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर पदों के लिए उम्मीदवारों को उपरोक्त योग्यता के साथ-साथ एमसीएसई / सीसीएनए / डीसीएनई / लाइनक्स / सोलरिस में सर्टिफिकेशन या नेटवर्किंग / सिस्टम सिक्योरिटी में तीन माह का डिप्लोमा किया होना।
कम से कम 5 वर्ष का सम्बन्धित कार्य का अनुभव होना।
0 Comments