श्री तेग बहादुर खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में 66 पदों पर भर्ती, 20 मार्च तक आवेदन

श्री तेग बहादुर खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में 66 पदों पर भर्ती, 20 मार्च तक आवेदन

श्री तेग बहादुर खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी है। कॉलेज द्वारा 17 फरवरी 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, अंग्रेजी, पंजाबी, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, कॉमर्स, मैथमेटिक्स, बॉटनी, केमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, जूलॉजी और इन्वार्यमेंटल साइंस विषयों के लिए कुल 66 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।20 मार्च 2022 तक अप्लीकेशन सबमिट करते हैं।

योग्यता
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान में 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री प्राप्त ,साथ ही, सम्बन्धित विषय में यूजीसी नेट परीक्षा पास किया हो। पीएचडी किए उम्मीदवारों के लिए नेट जरूरी नहीं है।

आवेदन
उम्मीदवार कॉलेज की वेबसाइट, sgtbkhalsadu.ac.in पर नोटिफिकेशन सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर करें।

शुल्क
ऑनलाइन आवेदन के दौरान को 500 रुपये का शुल्क होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जागा। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं है।

Post a Comment

0 Comments