सरकारी बैंक में मैनेजर का सपना रखने वाले युवाओं के खुशखबरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 159 पदों पर रेक्र्यूटमेंट के लिए योग्य कैंडिडेट से एप्लीकेशन हैं। इसके तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार सहित कई राज्यों में बैंक और बड़ौदा की ब्रांच के लिए मैनेजर्स की नियुक्ति ।
23 से 35 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट कैंडिडेट बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 14 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कैंडिडेट का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
वैकेंसी
बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच मैनेजर के कुल 159 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 68 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 23 सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 11 सीटें, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 42 सीटें और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कैंडिडेट के लिए 15 सीटें आरक्षित हैं।
योग्यता
बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को किसी भी विषय से ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कैंडिडेट के पास कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना भी जरूरी है।
आयु
रेक्र्यूटमेंट प्रोसेस में शामिल होने के लिए जनरल कैटेगरी के 23 से 35 साल तक की उम्र के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के उमीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
फीस
आवेदन के लिए जनरल, OBC और EWS के लिए 600 रुपए लगेंगे। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं को 100 रुपए शुल्क ।
तरीका
पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
अब करियर सेक्शन About US सेक्शन में जाएं।
इसके बाद करंट ऑपर्च्युनिटी पर क्लिक करें।
अब पेज पर बैंक मैनेजर की भर्ती पर क्लिक करें।
अब अप्लाई नाउ पर क्लिक कर सबमिट कर दें।
0 Comments