राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 1092 पदों पर जेईएन भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित है। इस तहत 7 से 9 मई तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड की ओर से हर दिन 2 पारियों में परीक्षा ली जाएगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी। बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड मई के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
तीन विभागों में भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की और से भर्ती में सार्वजनिक निर्माण विभाग में ( पीडब्ल्यूडी ) जेईएन (डिग्री) के 422 पदों पर और जेईएन (डिप्लोमा) के 66 पदों पर भर्ती ।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ( पीएचईडी ) में जेईएन (सिविल डिग्री) के 204, जेईएन (सिविल डिप्लोमा) के 101, जेईएन (यांत्रिक-विद्युत डिग्री) के 37, जेईएन (यांत्रिक-विद्युत डिप्लोमा) के 26 पदों पर भर्ती ।
स्वायत्त शासन विभाग में जेईएन (सिविल-डिग्री) के 145, जेईएन (सिविल-डिप्लोमा) 36, जेईएन (विद्युत-डिग्री) के 44 और जेईएन (विद्युत-डिप्लोमा) के 11 पदों पर भर्ती।
परीक्षा का सिलेबस चयन बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
खिलाड़ियों को 2% आरक्षण
जेईएन भर्ती परीक्षा में स्पोर्ट्स कोटे से 2% आरक्षण भी लागू है।
सैलरी
जेईएन भर्ती परीक्षा में चयन होने प्रारम्भिक वेतनमान 33,800 रुपए है। प्रोबेशन पीरियड में मासिक नियत वेतन सरकार के अनुसार
0 Comments