भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा हेड कॉन्स्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के कुल 286 पदों पर भर्ती के लिए दो विज्ञापन जारी हैं। आइटीबीपी द्वारा जारी हेड कॉन्स्टेबल भर्ती विज्ञापन, पुरुषों की 135 वैकेंसी और महिलाओं की 23 वैकेंसी समेत कुल 158 पदों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन है।
आइटीबीपी द्वारा जारी एएसआई भर्ती विज्ञापन, पुरुषों की 19 और महिलाओं की 2 वैकेंसी सहित 21 पदों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित । वहीं, हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई से शेष 107 वैकेंसी विभागीय हैं।
पद
286
तारीख
शुरुआती तारीख
8 जून 2022
आखिरी तारीख
7 जुलाई 2022
योग्यता
हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं की परीक्षा पास हो। कंप्यूटर पर इंग्लिश में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड हो।एएसआई पदों के लिए भी 12 वीं की परीक्षा पास हो। साथ 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से डिक्टेशन और कंप्यूटर पर 50 मिनट में इंग्लिश या 65 मिनट में हिंदी में ट्रांसक्रिप्शन की स्पीड हो।
आवेदन
भर्ती पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर उपलब्ध ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
शुल्क
100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से होगा। एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमेन और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट है।
आयु
आयु 1 जनवरी 2022 को 18 से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं हो।

0 Comments